गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- मुरादनगर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी से संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि मेरी 17 वर्षीय बेटी से एक युवक एक साल से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है। इस दौरान उसने मेरी बेटी की अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी किशेारी पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। ऐसा ना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। किशोरी के पिता ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कासिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...