बरेली, फरवरी 13 -- मीरगंज। क्षेत्र के गांव की किशोरी को गांव का युवक बहलाकर ले गया था। कुछ दिनों बाद किशोरी परिजनों को मिल गई। पिता का आरोप है युवक ने उनकी पुत्री के अश्लील वीडियो बना लिए। वह वीडियो नेट पर डालने की धमकी देकर उनकी पुत्री को अपने पास बुलाता था। पुत्री ने गत दिनों यह बात परिजनों को बताई थी। आरोप है गत सात फरवरी को आरोपी ने अश्लील वीडियो नेट पर डालने की धमकी देकर उनकी पुत्री को बुलाया। किशोरी रात में आठ बजे घर से निकली। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। पिता ने पुत्री की जान का खतरा बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी नरेश मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...