एटा, अक्टूबर 17 -- महिला का अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी युवक तीन वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। महिला के विरोध करने पर फोटो वायरल करने तथा उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दे रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव में महिला के स्नान करते हुए वर्ष 2022 में ज्ञानसिंह पुत्र वीरपाल निवासी कासिमपुर ने फोटो और वीडियो बना लिए। यह वीडियो महिला को दिखा दिए। महिला को धमकी दी कि यह फोटो और वीडियो हम वायरल कर देंगे। आरोप है कि इसी को दिखाकर लगातार आरोपी युवक महिला से दुष्कर्म कर रहा है। कई बार महिला ने विरोध किया तो उसे धमकी दे दी गई। महिला को उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले की जानकारी महिला ने अपने परिजनों को बताई। मामले की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.