पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव के निवासी सचिन से हुई थी। आरोप है कि शादी से पूर्व उसकी शाहजहांपुर के एक अन्य युवक से बातचीत होती थी। शादी के बाद उसने संजीव से बातचीत करना बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपी उसकी ससुराल के लोगों को फोन करके उसको बदनाम करने लगा। उसके बारे में अश्लील बातें करने लगा। उसके वैवहिक जीवन को बर्बाद करने की धमकी देने लगा। 26 दिसंबर को आरोपी ने फोन करके उसको धमकी दी। बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...