कौशाम्बी, फरवरी 14 -- पड़ोसी शोहदा सैनी थाना क्षेत्र की एक युवती के पीछे पड़ गया है। पहले उसने अश्लील एडिटेड फोटो भेजकर उसकी शादी तोड़वा दी। अब दूसरी जगह भी रिश्ता नहीं होने दे रहा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी इलाके की महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब तीन साल पहले प्रयागराज के सुलेमसराय में की थी। आरोप है कि पड़ोसी सत्या पुत्र रामदेव ने बेटी की फोटो कहीं से हासिल कर ली। इसके बाद उसको एडिट करके अश्लील बनाया और बिटिया की ससुराल भेज दिया। इसके कारण ससुरालियों ने शादी तोड़ दी। अब दूसरी जगह पश्चिमशरीरा क्षेत्र में रिश्ता किया जा रहा है तो आरोपी वहां पहुंचकर भी चारित्रिक दोष लगाते हुए रिश्ता नहीं होने दे रहा है। वह पूरे परिवार को जानलेवा धमकी भी देता है। इससे कुनबा काफी परेशान है। ...