सीतामढ़ी, अप्रैल 17 -- सीतामढ़ी। शहर के रिंग बांध जैसे पॉश इलाके में कई दिनों से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सीतामढ़ी साइबर डीएसपी आलोक कुमार ने बताए कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित प्रतिबिंब पोर्टल पर एक संदिग्ध मोबाइल नंबर फ्लैश हुआ। इसकी सूचना के बाद उक्त मोबाइल नंबर को ट्रेस कर सत्यापित करते हुए शहर स्थित रिंग बांध मथुरा स्कूल के समीप एक निजी कोचिंग संस्थान के पास पुलिस पहुंची। पुलिस की गाड़ी देख कर कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद पुलिस अंदर घुसी। जहां उन्हें फर्जी कॉल सेंटर चलता पाया। जहां से फेक लोन एप के माध्यम से फर्जीवाड़ा करते थे। इस मामले में मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.