गोरखपुर, जनवरी 2 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने का विरोध करने पर युवक को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के गुरौली बुजुर्ग निवासी अभिषेक विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया गीडा सेक्टर 27 स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाओ को गुरूवार शाम को वाहन से छोड़ने जा रहा था। रास्ते में नशे में धुत्त आटो चालक महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो हरैया चौराहे पर आटो चालक अन्य मनबढ़ों के साथ मिलकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आटो चालक विशाल विश्वकर्मा, गोलू, सहिल और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.