मधुबनी, नवम्बर 27 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। डीजे पर अश्लील गाना बजाना व थिरकना महंगा पड़ा। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर एक दर्जन डीजे एवं वाहन जब्त किया है। केवल शहर में आठ डीजे जब्त की गई है। बीती रात लोगों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार शाम से ही अलग-अलग जगहों से प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने एवं अश्लील गानों पर लोगों के नाचने की सूचना मिलना शुरू हो गया। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्षों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। गुरुवार सुबह तक डीजे वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि जिले में एक दर्जन से अधिक डीजे एवं पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। डीजे संचालकों के साथ-साथ वाहन के मालिक एवं चालक पर भी एफआईआर दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.