समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के गंगौली वार्ड 2 में गत 30 नवम्बर डीजे साउंड पर बज रहे अश्लील गानों के विरोध में ऊपजे विवाद ने मंगलवार को हिंसक रुप ले लिया। हथियार से लैस कतिपय लोगों ने 5-10 अज्ञात के साथ एक राय कर सुनियोजित तरीके से पहले गाली-गलौज किया। इसका विरोध करने पर घर की महिला के साथ मारपीट कर बेइज्जत कर दिया। बचाव करने पहुंचे राजेश के ऊपर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। वही उसके पुत्र प्रिंस कुमार को लोहे के रड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला गांव के हीं मुकेश कुमार मिश्रा की पत्नी संगीता देवी, राजेश कुमार मिश्र और प्रिंस कुमार का उपचार सीएचसी में जारी है। आन ड्यूटी चिकित्सक राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोगो ने घर का खिड़की व तीन मेन गेट का ताला तोड़कर स्कॉर्पियो, ट्रै...