मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासन अभियान चलाएगा। अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग ने सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उपमहानिरीक्षक को इस संबंध में निर्देश दिया है। विधान परिषद सदस्य वंशीधर व्रजवासी ने इसे लेकर कला संस्कृति मंत्री के सामने मामला उठाया था। कहा था कि इसके कारण महिलाएं और सभ्य समाज काफी परेशान है। बिहार विधान परिषद में मामला उठने के बाद इसपर कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि सस्ते दोहरे अर्थ वाले अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण का मानव समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इन गानों के कारण महिलाएं लज्जा के साथ असुरक्षित भी महसूस करती हैं। आये दिन ऐसा देखा जाता है कि सार्वजनिक स्थलों, समारोहों,...