मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में शांतिपूर्ण होली और रमजान को लेकर बरुराज थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सीओ रुचि कुमारी ने कहा कि होली आपसी प्रेम भाईचारा का पर्व है। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाना नहीं बजाने की अपील की है। पकड़े जाने पर डीजे के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, एसआई दीपक कुमार दुबे, प्रमोद कुमार आदि सशस्त्र बल शामिल थे। इधर, मोतीपुर में थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे और कथैया में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.