नई दिल्ली, जनवरी 2 -- पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कन्नड़ एक्टर दर्शन की पत्नी और परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अपमानजनक कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दर्शन फिलहाल एक हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बेंगलुरु निवासी ऑटो चालक चंद्रशेखर बी, और दावणगेरे निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अभिनेता की पत्नी विजयलक्ष्मी द्वारा 24 दिसंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए घटिया, अश्लील, अपमानजनक पोस्ट, कमेंट और मैसेज भेज रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.