फतेहपुर, जनवरी 27 -- खागा। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों में काम करने के दौरान विवाहिता के साथ अश्लीलता करने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बीते सोमवार को वह दोपहर लगभग 1 बजे खेतों में काम करते समय राजू पुत्र सूरजदीन दारू पीकर आया और अश्लील बातें करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे लात घूसों से मारा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि गले में पड़े सोने के लाकेट को भी आरोपित युवक ने तोड़ दिया, जिससे लाकेट के सोने के पांच दानें गायब हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...