जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर। खेलो इंडिया के तहत अश्मिता बास्केटबॉल लीग 2025-26 का सफल आयोजन गोविंद विद्यालय, तमोलिया में किया गया। सरायकेला खरसांवा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में टीम मैडनेस ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता, जबकि टाटा स्टील ट्रेनिंग टीम उपविजेता और आईएसडब्ल्यूपी टीम तीसरे स्थान पर रही। रीत अग्रवाल (टीम मैडनेस) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में खेल भावना और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.