हरदोई, फरवरी 18 -- पचदेवरा। पचदेवरा क्षेत्र में हुए अशोक कुमार उर्फ पिन्ने हत्याकांड के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अशोक कुमार अपनी बहन अलका के साथ रामताल मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। रूपापुर-भरखनी मार्ग पर हथौड़ा नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे दामाद मनमोहन ने उन्हें रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, जिसके बाद मनमोहन ने पहले से रखे हॉकी डंडे से अशोक कुमार के सिर पर वार कर दिया था। बहन अलका ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी हल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को उनके बहनोई और भांजे इलाज के लिए फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.