कौशाम्बी, नवम्बर 6 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल विधानसभा क्षेत्र के अमनी, लोकीपुर मूरतगंज में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य लाट का गुरुवार को अनावरण किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद मौर्य द्वारा किया गय। जबकि संस्थापक बाबूलाल मौर्य ने सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि "यह लाट हमारे इतिहास, संस्कृति और गौरव की जीवंत पहचान है। सम्राट अशोक की विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को धर्म, न्याय, करुणा व मानवता का मार्ग दिखाती रहेगी।" उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक रहे हैं, जिनकी नीतियां आज भी शांति, लोककल्याण और सद्भाव की मिसाल मानी जाती हैं। उनकी स्मृति में स्थापित यह ...