नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली। वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने रक्षा बलों से 700 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिलने की शुक्रवार को जानकारी दी। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बयान में कहा कि इन ठेकों के तहत आपूर्ति किए जाने वाले वाहनों का उद्देश्य 'क्लोज-इन वेपन सिस्टम' (सीआईडब्ल्यूएस) कार्यक्रम के तहत सैन्य परिवहन, रसद और अन्य विशेष परिवहन संबंधी रक्षा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करना है। इनकी आपूर्ति आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में शुरू की जाएगी। इन नए ठेकों के साथ अशोक लेलैंड ने सशस्त्र तथा अर्धसैनिक बलों के लिए उन्नत भूमि परिवहन समाधान में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.