पटना, अगस्त 3 -- कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट प्रेमचंद मिश्रा ने पूर्व विधायक अशोक राम के पार्टी छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जारी बयान में कहा कि अशोक राम का यह कहना कि पार्टी में दलितों की उपेक्षा हो रही है, यह घोर अवसरवादिता का परिचायक है। अशोक राम को पार्टी ने विधायक और विधायक दल का नेता बनाया। वे पीसीसी सदस्य रहे। उनके पिता स्व. बालेश्वर राम केंद्र में मंत्री रहे। कांग्रेस ने हमेशा दलितों का सम्मान बढ़ाया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अशोक राम का जाना एक सुखद संकेत है। ऐसे भी उनके साथ सिर्फ उनका बेटा गया है। इससे पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.