बदायूं, अक्टूबर 4 -- बिल्सी। मझिया गांव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ने बौद्ध भिक्षुओं को भोजन कराया। बुद्ध पर्यटन स्थल पर निवासित बौद्ध भिक्षुओं तथा जिले के दूर दराज क्षेत्रों से आये धम्म अनुयायियों ने सर्वप्रथम बुद्ध वंदना की। इसके बाद उनको भोजन कराया गया। ममता शाक्य ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने दया, मैत्री, करुणा और शांति का संदेश विश्व को दिया और समाज को माध्यम मार्ग का अनुसरण करने को कहा। जयवीर शाक्य, राजाराम शाक्य, सत्यपाल शाक्य, तेजेंद्र शाक्य, भगवान दास सागर, हीरालाल बौद्ध, ओमी बाबाजी, मनवीर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.