लखीसराय, फरवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में रविवार की देर रात भगवान भोलेनाथ का विवाह समारोह भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। पार्वती मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिव विवाह की रश्में पूरी कराई गईं। इस पावन अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित एवं डॉ. रूपा यजमान के रूप में उपस्थित रहे। आचार्य द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के उपरांत महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान भक्तों की आस्था चरम पर दिखी और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हालांकि लाइव टेलीकास्ट माता पार्वती के मंदिर से ही शिव विवाह का पूरा लाइव टेली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.