फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- सुहागनगरी में रविवार को जन्म जयंती के अवसर पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सामाजिक समरसता की झलक नजर आई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने सम्राट अशोक के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। लगभग आधा दर्जन से अधिक झांकियां के बीच एक बैण्ड के साथ रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से शुरू हुई। इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर चौराहा, शास्त्री मार्केट होते हुए गंज चौराहे पहुंचे इसके बाद शोभायात्रा डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा होते हुए कोटला चुंगी चौराहा तथा बाद में कोटला रोड होकर कुशवाहा नगर स्थित एक मैरिज होम में गोष्ठी के रूप में संपन्न हुई। गोष्ठी में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.