पटना, सितम्बर 29 -- बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हलचल तेज है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले कुछ दिनों से लगातार एक के बाद एनडीए के नेताओं पर संगीन इल्जाम लगा रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर पीके ने जहां गंभीर आरोप लगाए तो वहीं सांसद संजय जायसवाल पर भी प्रशांत किशोर ने कई गंभीर आरोप लगाए। अब प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर नया आरोप मढ़ दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी टेंडर में 5 फीसदी कमीशन लेते हैं। पीके का यह भी आरोप है कि अशोक चौधरी ने 500 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 100 करोड़ की मानहानि का जो नोटिस अशोक चौधरी ने भेजा है अगर उन्होंने सात दिनों के अंदर वापस नहीं किया तो वो 500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा करेंगे। यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव IRCTC घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.