गढ़वा, जनवरी 6 -- गढवा, प्रतिनिधि। जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा की बैठक मंगलवार को ज्ञान निकेतन स्कूल में हुई। बैठक में सत्र 2026 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। उसमें सत्र 2026 के लिए अध्यक्ष अशोक गुप्ता, आंतरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, बाह्य उपाध्यक्ष रवींद्र जयसवाल, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा व अजय केशरी को वित्त निदेशक का भार सौपा गया। साथ ही वर्ष 2026 के निदेशक मंडल में सर्वश्री मोजीबुद्दीन खान, चंद्रभूषण सिन्हा, मनदीप सोनी, सुनील अग्रवाल, रितेश केसरी मोनू, अरुण सोनी, विजय केसरी जनरल स्टोर और रविंद्र केसरी को मनोनीत किया गया। चुनाव के लिए गठित समिति में अजयकांत पाठक, अलख नाथ पांडेय, विजय केसरी, विनोद कमलापुरी, एमपी केसरी, नंदकुमार गुप्ता, जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा के सदस्य शामिल थे। नए पदाधिकारी के चुनाव पर उपस्...