जयपुर, अप्रैल 3 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत दादा बने हैं। बेटे वैभव गहलोत के यहां बेटे ने जन्म लिया है। इस खास मौके पर सचिन पायलट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से वैभव और अशोक गहलोत दोनों को बधाई दी। अशोक गहलोत की बहू हिमांशी गहलोत को भी सचिन पायलट ने शुभकामनाएं भेजी हैं। अशोक गहलोत के दादा बनने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा कि वैभव गहलोत और हिमांशी गहलोत को पुत्र के जन्म पर हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी एवं सुनीता गहलोत जी सहित समस्त परिजनों को भी हार्दिक बधाई देता हूं। बता दें कि पिछली सरकार में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच रिश्ते मधुर कम ही रहे। अधिकतर दोनों के बीच खटपट की खबरों ने प्रदेश की राजनीति में सुर्खियां भी खूब बटोरी। .@VaibhavGehlot80 जी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.