रांची, जनवरी 10 -- खूंटी, संवाददाता। एदेल पड़हा राजा सह अबुआ झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा हत्याकांड की जांच में लापरवाही पाए जाने पर खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को खूंटी थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर की गई। शनिवार को अशोक कुमार सिंह ने खूंटी थाना का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सोमा मुंडा हत्याकांड की निष्पक्ष और गहन जांच कर जल्द मामले का खुलासा करना है। इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उल्लेखनीय है कि पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के बाद से इलाक...