हापुड़, जुलाई 15 -- डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र अशोक कुमार सिंह का आगमन हुआ। प्रधानाचार्य डा विनीत त्यागी ने समस्त शिक्षकों और छात्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अशोक कुमार के पारिवारिक पृष्ठभूमि खेल जगत में प्रसिद्ध है। उनके पिता तत्कालीन हॉकी के महान खिलाड़ी थे। अपनी प्रतिभा का लोहा सभी देशों से मनवाया था। इसीलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उनके होनहार सुपुत्र भी एक महान खिलाड़ी हैं। अशोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हॉकी ऐतिहासिक स्थान रखती है। अत: इसकी प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाये रखने के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करनी आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.