रामगढ़, मई 28 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व ब्राह्मण संघ रामगढ़ जिला कमेटी का विस्तार करने के लिए मंगलवार को होटल मनोहर रेसिडेंसी में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के तेल चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने की। संचालन भूपेश मणि तिवारी ने किया। समारोह में संगठन की मजबूती और समाज कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता, वैदिक परंपरा और संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 15 जून को गायत्री मंदिर, रामगढ़ में विश्व ब्राह्मण संघ और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.