गोड्डा, जनवरी 12 -- महागामा। महागामा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा (ट्रस्ट) की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की एकता, संगठन की मजबूती और भावी रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में महागामा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।बैठक के दौरान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा (ट्रस्ट) द्वारा सर्वसम्मति से अशोक कुमार झा उर्फ मुन्ना झा को गोड्डा जिला संयोजक नियुक्त किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई। पूरे सभागार में तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया गया नवनियुक्त जिला संयोजक अशोक कुमार झा उर्फ मुन्ना झा ने समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज को संगठित करने, युवाओं को संग...