हाजीपुर, जून 30 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड इकाई गठित करने को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोप गुट) की बैठक हुई। जिसमें अशोक कुमार को बिहार चिकित्सा जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में चुनाव पदाधिकारी मुख्य संरक्षक उमेश चंद्र पटेल एवं पर्यवेक्षक, अध्यक्ष दिनेश प्रसाद राय एवं जिला अध्यक्ष पंकज कुमार की उपस्थिति में प्रखंड इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही ज्योति कुमारी एवं अनिता कुमारी को उपाध्यक्ष, आदित्य कुमार को प्रखंड सचिव, सुशील कुमारी एवं इंद्रजीत कुमार को उपसचिव, अमरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, मंजू कुमारी को संघर्ष सचिव, सिम्पी कुमारी को अप संघर्ष सचिव एवं सुमित्रा कुमारी और रामा कुमारी को मह...