रुद्रपुर, जुलाई 20 -- दिनेशपुर, संवाददाता। रामलीला आयोजन समिति में अशोक कालरा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। रविवार को वार्ड नंबर 3 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में 2025 में होने वाली रामलीला के लिए अध्यक्ष की कमान अशोक कालरा को दी गई। इससे पूर्व बीते वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा कमेटी के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया में सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल राजेश नारंग, अशोक अरोरा, विशंभर मिगलानी, कृष्णकांत गावा और भोला शर्मा ने अशोक कालरा को रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना। राकेश बढला व चेतन सुखीजा महामंत्री, मांगेराम शर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए। रामलीला कमेटी का गठन 2012 में किया गया था। तब से लगातार मांगेराम शर्मा कोषाध्यक्ष बन रहे हैं। इस मौके पर रामलीला निर्देशन ब...