रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। बिहार फाउंड्री कंपनी का कोयला अशोका डंप से उठाया जाना है, लेकिन कोल डंप कमेटी द्वारा अतिरिक्त 60 रुपये प्रति टन भुगतान की मांग के कारण कोयला उठाव बाधित है। इस मामले की शिकायत कंपनी के प्रतिनिधियों ने चतरा एसपी और एटीएस के वरीय अधिकारियों से की है। शिकायत के बाद सोमवार को पिपरवार पुलिस का दल कोल डंप पहुंचा था। बिहार फाउंड्री कंपनी अशोका से हर महीने औसतन सात से आठ हजार टन कोयला खरीदती है। इस महीने कोयला उठाने की समय सीमा 20 फरवरी निर्धारित है, लेकिन डंप कमेटी की अड़ंगेबाजी के कारण अब तक काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे कंपनी को भारी परेशानी हो रही है। इसी को लेकर कंपनी ने चतरा एसपी से सुरक्षा और सहयोग की गुहार लगाई है। शिकायत मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई : थाना प्रभारी इस मामले में पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.