रुद्रपुर, जनवरी 20 -- रुद्रपुर। दिनेशपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की शिनाख्त में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सिडकुल क्षेत्र के दिनेशपुर मार्ग स्थित अशोक लीलैंड कंपनी के समीप सड़क किनारे राहगीरों ने एक अधेड़ को बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ देखा और सिडकुल थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई और अधेड़ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से इस क्षे...