देहरादून, फरवरी 2 -- विकासनगर। सहसपुर स्थित अशासकीय विद्यालय श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में गरिमामय सम्मान समारोह हुआ। जिसमें विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण एवं शिक्षकों ने समाजसेवियों के योगदान की सराहना की और शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समाजसेवी पंडित अरविन्द कपिल व भगवती प्रसाद हैं। अरविन्द कपिल ने विद्यालय को इलेक्ट्रिक बेल उपलब्ध कराई। भगवती प्रसाद ने विद्यालय में तैयार नवग्रह वाटिका में निशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से किए श्रमदान के साथ साथ कुछ अन्य पौधे भी लगाए। जिनकी देख रेख और सिंचाई का कार्य वह स्वयं करते हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि समाजसेवियों का सहयोग विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके सहयोग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.