पिथौरागढ़, जनवरी 25 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने क्षेत्र में गाली गलौच कर अशांति फैलाने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। बेरीनाग,बलुवाकोट,कनालीछीना सहित अन्य जगहों पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बेरीनाग में पुलिस ने किशोर कुमार गाली गलौच कर क्षेत्र में अराजकता फैलाने पर गिरफ्तार किया। बलुवाकोट पुलिस ने शांति भंग करने पर महिमन राम के खिलाफ कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुमित सिंह ग्वाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। गंगोलीहाट में शांति व्यवस्था भंग करने पर नरेंद्र सिंह को बीएनएसएस की धारा-170 के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं कनालीछीना क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचाकर आमजन को परेशान करने वाले रौनी धामी को पुलिस एक्ट की धारा 81(1)बी के तहत गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...