मिर्जापुर, फरवरी 18 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अशांति फैलाने के आरोप में पांच लोगों का चालान कर दिया गया। क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी सूरज कन्नौजिया, देवरी राजा निवासी रोशन कुमार,जय बहादुर,संतोष व अवनीश को गांव में झगड़ा व मारपीट कर अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय मड़िहान में पेश किया गया। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि अशांति फैलाने पर पांच लोगों का चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...