कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। जामिया अशरफुल मदारिस गद्दियाना में यौम ए हजरते सिद्दीक अकबर (रअ) के जलसे में मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी ने कहा कि हज़रत अबू बकर सिद्दीक (रअ) का मरतबा नबियों के बाद सबसे बड़ा है। आप पहले खलीफा हैं। आपकी चार नस्लें सहाबी ए रसूल हैं। जलसे में कुराने पाक की तिलावत, नातो मनक़बत और दुआएं की गईं। इस अवसर पर हाजी हैदर अली, नफीस अहमद, साबिर अली आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...