अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या, संवाददाता। जनवादी लेखक संघ व शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से 'दास्तान-ए-अशफाक' विषय पर दास्तानगोई का आयोजन देवकाली स्थित एक विद्यालय परिसर में किया गया। दास्तानगोई की प्रस्तुति लखनऊ से आए रंगकर्मी शहजाद रिजवी और फरजाना मेहदी ने की। दोनों कलाकारों ने अशफाक उल्लाह खां के जीवन पर केंद्रित दास्तान पेश की। इस प्रस्तुति में 1857 के संग्राम से लेकर काकोरी एक्शन तक के इतिहास और उसमें अमर शहीद अशफाक उल्लाह खां सहित साथी क्रांतिकारियों की भूमिका और उससे जुड़ी घटनाओं का रोचक अंदाज में सजीव वर्णन दिखा। मौजूद सैकड़ों श्रोताओं और शहर के बौद्धिक वर्ग ने इस पेशकश की दिल से सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने काकोरी एक्शन के नायक अमर शहीद अशफाक़ उल्लाह खां के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.