बागेश्वर, दिसम्बर 27 -- मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी न्याय पंचायत स्तर पर राइंका तिलसारी में संपन्न हुई। इसमें राजकीय आदर्श जूनियर हाई स्कूल उड़खुली के प्रवीण सौरभ और कविता ने 60 मीटर तथा 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता ने 60 मीटर तथा 600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं प्रवीण ने 60 मीटर में प्रथम तथा 600 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सौरभ ने 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्रदान किया। प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। शिक्षक उमेश चंद्र जोशी ने बच्चों के आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दीप कोहली, निर्मला आर्या, एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र लाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...