मोतिहारी, जनवरी 3 -- शहर में अविकसित और अव्यवस्थित सीवरेज नेटवर्क शहरवासियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। नालियों और सीवर लाइनों की कमी, गलत निर्माण तकनीक और समुचित निकासी व्यवस्था के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसका सीधा असर आम लोगों के दैनिक जीवन, स्वास्थ्य और शहर की आधारभूत संरचना पर पड़ रहा है। राजेश रमण, मनिष राज, देवेंद्र सिंह, ई. अशोक कुमार, संजय प्रियदर्शी, सरफराज आलम, राजू शर्मा आदि ने कहा कि शहर के कई मोहल्लों में आज भी समुचित सीवर लाइन नहीं है। बरसात हो या हल्की बारिश, नालियों की क्षमता जवाब दे जाती है और कीचड़ व गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। कई स्थानों पर नालियों का निर्माण बिना दूरदर्शिता और तकनीकी सर्वे के किया गया है। परिणामस्वरूप कहीं नाला उल्टी दिशा में बहता नजर आता है तो कहीं उसका लेवल सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.