प्रयागराज, जनवरी 5 -- पूर्व सांसद कुंवर रेतवी रमण सिंह ने माघ मेला अ‌व्यवस्था का शिकार होने का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद ने कहा कि मेला में कल्पवासी शिविरों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। कई सेक्टर अंधेरे में डूबे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों से बिजली नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। कई मार्गों पर चकर्ड प्लेटें धंसी हुई हैं। पाइपों में लीकेज के चलते कई मार्गों पर दलदल है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि कुंवर रेवती रमण सिंह ने प्रदेश सरकार से मेला का बजट बढ़ाने की मांग की है। इस समय मेला के अधिकारी और कर्मचारी फंड समाप्त होने की बात कहकर काम करने से इनकार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...