सिद्धार्थ, नवम्बर 25 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान इस समय जनपद में एक गंभीर चुनौती के रूप में उभर रहा है। चुनाव आयोग की मंशा मतदाता सूची को सही, पूर्ण और पारदर्शी बनाने की है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। अभियान के लिए निर्धारित सीमित समय, तकनीकी दिक्कतें और पर्याप्त प्रशिक्षण न होने से बीएलओ और नागरिक दोनों परेशान हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलेभर में घर-घर मतदाता सूची अपडेट करने और आवश्यक फॉर्म भरवाने का कार्य जारी है, लेकिन ट्रेंड बीएलओ की कमी और कम समय के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। कई क्षेत्रों में बीएलओ अभी भी फॉर्म लेकर घर-घर घूम रहे हैं, लेकिन फार्म भरने में आ रही दिक्कतें और दस्तावेजों की कमी प्रक्रिया को काफी धीमा कर रही है। इस कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी द...