अमरोहा, फरवरी 25 -- अमरोहा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल की आयुष डिस्पेंसरी में बीते दस महीने से फार्मेसिस्ट की तैनाती न होने के चलते मरीजों को दवाएं नहीं बांटी जा रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में आयुष चिकित्सा की उम्मीद लेकर खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, गैस, एसिडिटी और पेट संबंधी गड़बड़ी के रोजाना करीब 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। ऐसे में डिस्पेंसरी में आयुर्वेदिक फार्मेसिस्ट न होने से मरीज बिना दवा लिए ही बैरंग लौटने को मजबूर हैं। सरकारी इलाज से दूर मरीजों को बाहर से खरीदकर आयुष दवाएं खानी पड़ रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे के बीच जिला मुख्यालय के अस्पताल में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। सरकारी अस्पतालों में आयुष चिकित्सा की बात करें तो शासन स्तर से इस पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल की आयुष डिस्पेंसरी में बीते दस महीन...