कटिहार, दिसम्बर 29 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र जिले के अमदाबाद थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोटरसाइकिल पर लदी कुल 66.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमदाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग शराब की खेप लेकर रघुनाथपुर पुल डाला की ओर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने उक्त स्थान पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को देखकर दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतोष यादव, भूटन यादव और एक अन्य युवक...