सोनभद्र, दिसम्बर 19 -- अनपरा,संवाददाता। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल की अगुवाई में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर कोयले के अवैध भंडारण के जांच में ग्राम पडरी तहसील सिंगरौली चौकी गोरबी थाना मोरवा में अवैध रूप से भंडारित कोयला लगभग 35 टन जब्त कर थाना मोरवा में सुरक्षार्थ रखवाया। मौके पर कोई भी सामने नहीं आया हैं लावारिस रूप में जप्ती की कार्रवाई की गयी । प्रकरण में खनिज नियमो के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...