देहरादून, दिसम्बर 6 -- देहरादून। नगर निगम के भूमि अनुभाग की ओर से शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से अवैध होर्डिंग बैनर पोस्टर आदि हटाने के लिए अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन साइटों पर विज्ञापन लगाने के लिए अनुबंधित कम्पनी को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा अन्य साइटों पर निगम से अनुमति लेना जरूरी है। अधिकारी ने भूमि अनुभाग को निरन्तर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...