चंदौली, अप्रैल 22 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सोमवार को नगरीय इलाके में अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापनों के बैनर पोस्टर के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बैनर और होर्डिंग्स लगाने वालों में खलबली मची रही। एसडीएम एवं पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी अविनाश कुमार ने कर्मियों के साथ जीटी रोड पर लगे सभी बैनर को उतरवा दिए। नगर पालिका क्षेत्र में बिना अनुमति के काफी संख्या में अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापनों के बैनर पोस्टर लगा दिए गए थे। इसकी मिल रही लगातार शिकायत के बाद एसडीएम एवं पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी अविनाश कुमार ने टीम गठित कर सोमवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान गंजी प्रसाद तिराहे(चकिया-चंदौली मोड़) से अभियान की शुरूआत की गई। वहां से लेकर नगर के सुभाष पार्क तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 60 से अधिक अवैध ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.