रांची, अगस्त 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से सोमवार को शहर के विभिन्न इलाके में अवैध होर्डिंग्स हटाने को लेकर अभियान चलाया गया। निगम की बाजार शाखा की ओर से पुरूलिया रोड में जांच के बाद सदर अस्पताल के आसपास लगे पांच अवैध होर्डिंग्स एवं उसके फ्रेम को स्थायी तौर पर हटा दिया गया। बाजार शाखा के अधिकारियों के मुताबिक शहर के अन्य इलाके में भी लगे अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। बताया गया कि इससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था एवं कई स्थान पर लगे अवैध होर्डिंग्स जर्जर हो गए थे। दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.