रांची, अगस्त 19 -- रांची, संवाददाता। अवैध हथियार रखने और जमीन पर अवैध कब्जा कर कारोबार करने के मामले में जेल में बंद अपराधी आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान की है। उसने 11 अगस्त को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। इसी मामले में आरोपी संदीप थापा को भी 12 अगस्त को जमानत की सुविधा प्रदान की गई थी। बता दें कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने 11 जून 2025 को संदीप थापा और बिट्टू सिंह के घर पर छापेमारी की थी। इसमें संदीप थापा के घर से दो राइफल, 21 गोली बरामद किए गए थे। जमीन का एकरारनामा और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किया गया था। संदीप थापा और उनके सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.