बेगुसराय, जून 12 -- गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के दोषी करार हुए कील निवासी संजय सिंह उर्फ संजय राय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गढ़हरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार अभियुक्त को मंडल कारा भेज दिया गया। उक्त अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण उसके खिलाफ कुर्की वारंट का आदेश जारी हुआ। 11 जून की रात अभियुक्त को उसके घर की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उस पर पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...