बागेश्वर, फरवरी 5 -- बागेश्वर। जनपद में अवैध शस्त्रों, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम सलिंग उडियार के पास से अभियुक्त को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त 58 वर्षीय हरीश सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी ग्राम सलिंग उडियार के कब्जे से एक अदद अवैध देसी बंदूक (12 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में थाना कपकोट में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जीवन सामन्त, अपर उपनिरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.